उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

खटीमा : लावारिश पशु के चलते बुझ कर घर का इकलौता चिराग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा/उधम सिंह नगर। सड़कों पर घूम रहे लावारिश पशु लोगों की जान के लिए आफत बने हुए हैं। एक बार फिर लावारिश पशु के चलते एक घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। हादसा चकरपुर के महतगांव इलाके में हुआ है। बाइक सवार युवक 32 वर्ष का था। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार महतगांव चकरपुर निवासी मनीष सिंह दिगारी (32) पुत्र पुष्कर सिंह दिगारी सोमवार देर शाम लगभग नौ बजे चकरपुर बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच चकरपुर-बिगराबाग मार्ग पर महतगांव के पास तीव्र मोड़ पर उसकी बाइक सड़क पर खड़े लावारिश गौवंशीय पशु से टकरा गई। बाइक टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल मनीष को नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Ad Ad

परिजन युवक को गंभीर अवस्था में आनन फानन में राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा बरेली लेकर गए। जहां उपचार के दौरान मनीष की दुखद मृत्यु हो गई। बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मनीष की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। मृतक मनीष दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था, जो छह माह पूर्व घर आया तो और घर से ही वर्क फॉरम होम करता था। मृतक मनीष अपने पीछे पत्नी सुनीता दिगारी व दो वर्षीय पुत्र वेदांत समेत माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। मृतक मनीष प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा मंत्री कैप्टन शेर सिंह दिगारी का पोता व चम्पावत के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) दिनेश सिंह दिगारी का भतीजा था। मृतक मनीष का अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम को बनबसा शारदा घाट में कर दिया गया।

Ad Ad