‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश, ‘छावा’ में ताराबाई के रोल से जीता था दिल
टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने आत्महत्या कर ली है और घर में उनकी लाश मिली है। संचिका ने मौत से पहले एक इंस्टा रील शेयर किया है, जिस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री से दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फेम संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। वह सिर्फ 30 साल की थीं। संचिता टेलीविजन और फिल्में, दोनों में अपने-अपने किरदारों के लिए जानी जाती थी। उन्होंने हिट डेली सोप ‘कुमकुम भाग्य’ और टेलर कौशल स्टार फिल्म ‘छावा’ के साथ-साथ मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में भी काम किया।
संचिता उगले के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने कल रात आत्महत्या की। खबरों की मानें तो रविवार की रात 7:30 बजे संचिता उगले ने अपनी जान ले ली। संचिता उगले अपने घर पर मृत पाई गईं। वह मुंबई के वसई क्षेत्र में रहती थीं। संचिता की मौत को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लगातार मामले की छानबीन कर रही है। संचिता उगले ने बीती रात ही इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं।


