प्रयोगशाला सहायक संदीप बने संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष
ADVERTISEMENTS



चम्पावत। जीआईसी खेतीखान में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक संदीप कलखुड़िया को प्रयोगशाला कार्यालय सहायक माध्यमिक शिक्षा संघ ने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोनित किया है। कलखुड़िया के अध्यक्ष बनने पर जिले के प्रयोगशाला सहायकों ने खुशी जताई। प्रदेश अध्यक्ष जीत राम पौठियाल ने संगठन में कलखुड़िया की पूर्ण निष्ठा को देखते हुए संघ का कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोनित किया। इससे पहले भी कलखुड़िया जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। कलखुड़िया ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार हुए कहा कि जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और कुमाऊं में संगठन को मजबूत किया जाएगा। संदीप के मंडल अध्यक्ष बनने पर बृजमोहन जोशी, उमेश जोशी, कीर्ति ओली, नीरज कलखुड़िया, धरम मेहता, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र सक्सेना, गीता, पूजा, तिलक, संतोष, मोहन, प्रकाश आदि ने खुशी जताई है।

