टनकपुर

टनकपुर में ओवर रेट बिक रही शराब, एसडीएम डीएम को भेजेंगे रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बृहस्पतिवार को ग्राहक बन अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे एसडीएम सुंदर सिंह ने शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक पैसे लेने का मामला पकड़ा। उन्होंने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।

बृहस्पतिवार को टनकपुर के एसडीएम नगर की अंग्रेजी शराब दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न ब्रांड की बाोतल, अध्धे, पव्वों के मूल्य पता किया। एसडीएम ने बताया कि शराब की दुकान के सेल्समैन शराब की बोतल, अध्धे और पव्वे पर दस रुपये अधिक वसूल रहे थे। एसडीएम ने कहा कि टनकपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर चल रही धांधली की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजेंगे। बताया कि कई लोगों ने प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बिक्री की शिकायत की थी। उधर, बनबसा वाइन शाॅप पर भी प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के मामलों में कई बार ग्राहकों से कहा सुनी तक हुई है। इस मौके पर एसडीएम के साथ तहसीलदार पिंकी आर्या भी थीं।

Ad Ad
Ad Ad