चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों के चालान

ख़बर शेयर करें -

अभिभावकों को थाने बुलाकर दी गई हिदायत, नाबालिगों को वाहन न देने की अपील

लोहाघाट/चम्पावत। नाबालिगों के वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए चम्पावत पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।

Ad Ad

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 14 नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें 05 चालान न्यायालय भेजे गए, जबकि 09 वाहनों से कुल ₹4,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को भी थाने बुलाया। अभिभावकों को नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि नाबालिगों को वाहन देना न केवल उनके जीवन के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है। चम्पावत पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नाबालिग सुरक्षित • सड़क सुरक्षित • समाज सुरक्षित