चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत पुलिस लाइन में किया गया भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

शस्त्रों, औजारों, वाहनों और मशीनों का पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया पूजन

चम्पावत। विश्वकर्मा जयंति पर पुलिस लाइन में भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन किया गया। साथ ही शस्त्रों, औजारों, वाहनों और मशीनों का भी पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजन किया गया।

Ad Ad

एसपी अजय गणपति ने पुलिस लाईन चम्पावत में पुलिस बल की उपस्थिति में भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर पूर्ण विधि विधान के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इसके बाद शस्त्रों, औजारों व मशीनों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनायें दी गयीं।

साथ ही जनपद चम्पावत के समस्त थाना/चौकी/ फायर स्टेशनों में भी कार्यालय प्रभारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात शस्त्रागारों/वर्कशाँप में शस्त्रों व औजारों की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद सभी पुलिस कर्मियों को प्रसाद एवं मिष्ठान वितरित कर विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनायें दी गयीं।

Ad Ad