क्राइमनवीनतमहरिद्वार

इश्क बना कत्ल की वजह: बेटी के प्रेमी ने रची साजिश, पिता को उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए सनसनीखेज राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर के पीछे पारिवारिक विरोध और अवैध प्रेम संबंध की कहानी छिपी थी। मृतक राजवीर सिंह अपनी शादीशुदा बेटी के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे, जो उनकी हत्या की बड़ी वजह बन गया। बेटी का प्रेमी पंकज कुमार उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर के विरोध ने इस रिश्ते को खून-खराबे में बदल दिया।

पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को बिजनौर निवासी राजवीर सिंह की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे प्रियांशु की तहरीर पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी पंकज कुमार को कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर 26 अप्रैल की शाम राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास खेत में बुलाया और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, स्प्लेंडर बाइक, मृतक का मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad Ad

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, राजवीर और आरोपियों की पहले से जान पहचान थी। दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे। पंकज, राजवीर की बेटी से साल 2024 में एक कथा समारोह में मिला था। तब से वो उससे प्यार करने लगा। इतना ही नहीं, उसके पति से तलाक करवा कर उससे खुद शादी करने की बात कही।
इसके बाद बीती 26 अप्रैल की शाम को पंकज अपनी बाइक से अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर को बोंगला अंडरपास के पास एक पापुलर के खेत में ले गया। पहले दोनों आरोपियों ने खेत में राजवीर को शराब पिलाई. नशा बढ़ने के बाद पंकज ने छोटेलाल के साथ मिलकर राजवीर के सिर में हथौड़ी से वार कर दिया और उसकी हत्या कर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग पर इंतजार कर रहे छोटेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से राजवीर का मोबाइल और बाइक भी बरामद कर ली है।
वारदात वाले दिन पंकज अपने साथी छोटेलाल के साथ बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने आया था। उसी दौरान उसकी राजवीर से मुलाकात हो गई। दोनों ने राजवीर को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। तीनों ने पहले शराब खरीदी। शराब के ठेके पर राजवीर के मोबाइल से ही ऑनलाइन पेमेंट की गई। राजवीर की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी उसका मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए।

Ad Ad