टिहरीनवीनतमहादसा

टैंक में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने बरामद किया शव…

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पानी के टैंक में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के घनसाली के कस्थल गांव निवासी 31 वर्षीय मुकेश सिंह पुत्र गंगा सिंह बीते मंगलवार की शाम 4:37 बजे पानी के टैंक में डूब गया था। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन व sdrf की टीम को मिली तो वो तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए, जहां पर SDRF की टीम ने युवक को टैंक से बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इतना ही नहीं बल्कि टैंक में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Ad Ad