उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लव जिहाद : प्रशासन ने नहीं दी 15 जून को महापंचायत करने की अनुमति, धारा 144 लगाने की तैयारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पुरोला में महापंचायत की अगुवाई को लेकर प्रधान संगठन पुरोला बैकफुट पर आ गया है। प्रधान संगठन पुरोला ने बीते सोमवार को ज्ञापन सौंप कर महापंचायत करने की सूचना एसडीएम पुरोला को दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंकित रावत ने आज मंगलवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि महापंचायत को लेकर प्रधान संगठन किसी प्रकार की अगुवाई नहीं करेगा। कहा है कि क्षेत्रीय हित में वह जनता के साथ हैं। साथ ही महापंचायत में अगर कोई कानून का उल्लंघन होता है, तो उसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। प्रधान संगठन का अभद्रता करने वालों से कोई तालुक्क नहीं रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

Ad Ad

महापंचायत की तो मुकदमा दर्ज होगा
वहीं विश्व हिन्दू परिषद ने पुरोला में महापंचायत की सूचना ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को दी है। वहीं जिला मुख्यालय में भी हिन्दू परिषद के नेताओं के आने की संभावना है। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि महापंचायत को लेकर किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी जायेगी। अगर आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 लागू की जाएगी। जिसकी लगभग पूरी तैयारी कर दी गई है। एसपी ने कहा की जो भी महापंचायत करने की कोशिश करेगा। उसके खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं भविष्य ने उस संगठन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने कहा पुरोला में हालात सामान्य है। कुछ लोग भ्रामक स्थिति बना रहे हैं।

Ad Ad