बनबसा : भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी के प्रचार ने पकड़ा जोर

बनबसा/चम्पावत। नगर पंचायत अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी ने आज वार्ड दो में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ घर घर संपर्क कर वोट के रूप में आशीर्वाद मांगा। मधुर शैली और आशा कार्यकर्ता के रूप में किए गए कार्यों को जानते हुए बनबसा की जनता का रेखा देवी को खासा समर्थन मिल रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने का भी लाभ मिल रहा है।



जन संपर्क सहित जनसभा में उमड़ रही भीड़ के समर्थन को देखते हुए रेखा देवी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही हैं। जनसंपर्क में मंडल अध्यक्ष भाजपा कमलेश भट्ट, हेमा जोशी, हरीश पांडे, संजय जोशी, दीपक रजवार, शंकर लाल वर्मा, संजय अग्रवाल, दीपक सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शकील अहमद, मुनीर खान, हर्षित गोयल, रुचि धस्माना, सुनीता मुरारी, संदीप पाठक, आशीष गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, सुधा बिष्ट, महेश बाल्मीकि, विजय पाल, नन्हे लाल, वीरपाल समेत तमाम भाजपा नेता व समर्थक शामिल रहे।