जनपद चम्पावतनवीनतम

दीपावली पर्व को लेकर लोहाघाट थाने में हुई बैठक, एसओ चौहान ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। आगामी धनतेरश व दीपावली पर्व को शान्तिपूर्वक मनाये जाने को लेकर थाना पुलिस ने गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार को थाना लोहाघाट में एसओ जसवीर सिंह चौहान ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, नगर पालिका, पीस कमेटी के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में सभी लोंगों को दीपावली पर्व को शान्ति पूर्वक मनाये जाने, दुकानों के आगे निर्धारित जगह से आगे सामान नहीं लगाये जाने, अग्नि सुरक्षा उपकरणों को सही दशा में रखे जाने, सी0सी0टी0वी0 कैमरों को सही दशा में रखे जाने, पटाखों की दुकानों में अग्नि सुरक्षा के पूर्ण तैयारी किये जाने, निर्धारित समयानुसार ही पटाखों को बेचने तथा आतिशबाजी किये जाने, बाजार क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर ही वाहन को पार्क किये जाने, यातायात तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने आदि सम्बन्धी निर्देश दिए। बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Ad Ad