नवीनतमबनबसा

बनबसा से गुमशुदा नाबालिग बालिका को बिहार से किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। क्षेत्र गुमशुदा हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने बिहार से सकुशल बरामद किया है। कुछ दिनों पहले बनबसा क्षेत्र से एक सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की जो अपने परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजनों को उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए बालिका की खोजबीन शुरू की। क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाने के साथ ही पुलिस ने मुखबिरों से सुरागरसी-पतारसी कराई। साथ ही डीसीआरबी के माध्यम से सरहदीय जनपदों व राज्यों को पोस्टर व पम्पलेट के माध्यम से सूचना प्रेषित की गई। सर्विलांस सैल व साइबर सैल चम्पावत के माध्यम से भी तकनीकी सहायता व जानकारी एकत्र की गई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन कर अभियोग के सफल अनावरण तथा गुमशुदा की सकुशल बरमादगी के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए तथा गैर जनपद और राज्यों की पुलिस से संपर्क करते हुए व मोबाइल सर्विलांस की मदद से नाबालिक लड़की को ट्रेस किया गया तो उसका थाना भितवा, बिहार राज्य में होना प्रकाश में आने पर पुलिस टीम द्वारा थाना भितवा, बिहार राज्य में जाकर उक्त गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में एएसआई रवि चन्द्र जोशी, कानिo उमेश राज, एसओजी, कानि0 ललित कुमार, म0हे0कानि0 सीमा यादव शामिल रहीं।

टनकपुर : 51 पव्वे अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Ad Ad

टनकपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने मुरारी लाल उर्फ कल्लू पुत्र अशर्फीलाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड न0 01, शारदा घाट, टनकपुर को 51 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Ad Ad