चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमबनबसा

बनबसा : कैनाल गेट से देवीपुरा धनुष पुल तक मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य का हुआ शुरू

Ad
ख़बर शेयर करें -

विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ, सभी ने सीएम धामी का आभार जताया

Ad

बनबसा/चम्पावत। आदर्श चम्पावत के तहत लोक निर्माण विभाग चम्पावत के अंतर्गत बनबसा कैनाल गेट से देवीपुरा धनुष पुल तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। 04.600 किमी लंबे मोटर मार्ग के सुधारीकरण का कार्य 180.51 लाख रुपये से होगा। मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने भूमि पूजन कर सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मौजूद तमाम लोगों ने धनराशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि आदर्श चम्पावत की परिकल्पना में मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में लगातार घोषणाएं की जा रही हैं और उनको तत्काल पूरा करने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि इस मार्ग का सुधारीकरण होने से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में सुविधा होगी। यह कार्य सीएम की घोषणा के तहत कराया जा रहा है। बनबसा मंडल अध्यक्ष भाजपा कमलेश भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र की समस्त जनता को लाभ मिलेगा। वहीं सड़क की स्वीकृति पर सभी क्षेत्र वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं व ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, संजय अग्रवाल, संजय जोशी, भूपेंद्र बोरा, राजकुमार, संदीप पाठक, सुरेश उप्रेती, मुनीर खान, पंकज कश्यप, केसर सिंह खोलिया, सुधा बिष्ट, रूचि धस्माना, रुक्मणी उनियाल, प्रेम सिंह रावत, मनोज कालाकोटी, सभासद मोनू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जतिन देउपा, मंडल महामंत्री भाजपा हरीश पांडे, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर से प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी, एसडीओ कैनाल प्रशांत वर्मा, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता संजीव भट्ट, कनिष्ठ अभियंता सागर राजपूत, सुपरवाइजर अशोक जोशी अधिकारीगण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बहुप्रतीक्षित शारदा रिवर फ्रंट के मास्टर प्लान का सर्वे शुरू

टनकपुर/चंपावत। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहुप्रतीक्षित शारदा रिवर फ्रंट मास्टर प्लान के लिए प्रारंभिक सर्वे शुरु हो गया है। बुधवार को सर्वे की कार्यदायी संस्था की टीम ने पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मास्टर प्लान में चिह्नित भूमि का डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) सर्वे शुरू किया। बताया कि 5-7 दिन में सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर धर्मिक पर्यटन को बढ़ावा और क्षेत्र के विकास के लिए शारदा रिवर फ्रंट मास्टर प्लान पर प्रारंभिक कार्य तेज हो गया है। उत्तराखंड निवेश एवं आधारित संरचना विकास बोर्ड ने चयनित परामर्शदाता फर्म ईजीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सर्वे का कार्य सौंपा है। इसमें शारदा नदी के घाटों के सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य होना है। उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड प्रबंध निदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर शारदा रिवर फ्रंट मास्टर प्लान में चयनित परामर्शदाता कंपनी की टीम को चिह्नित भूमि पर डीजीपीएस सर्वे में सहयोग के लिए निर्देशित किया है। सर्वे टीम के विजय कुमार ने बताया कि पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में सर्वे शुरु किया गया। सर्वे में निर्माण आदि के आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं।

Ad