नवीनतमनैनीताल

नैनीताल खबर : भाई की मौत का सदमा नहीं कर सकी बर्दाश्त, खबर सुन ममेरी बहन ने भी दम तोड़ा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के रामनगर में एक बहन अपने भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। जैसे ही उसे वैष्णो देवी यात्रा पर गए भाई की हृदयगति रुकने से मौत होने की खबर मिली, उसे भी हार्टअटैक आ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रामनगर के बम्बाघेर निवासी मसालों का कारोबार करने वाले देवेश अग्रवाल (48), अपने पत्नी तृप्ति, बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल और उज्ज्वल अग्रवाल के साथ शुक्रवार को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को यह परिवार कटरा पहुंचा। बताया जा रहा है कि शाम को वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए चारों ने सीढि़यां चढ़नी शुरू कीं। इसी दौरान देवेश अग्रवाल के सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Ad Ad

बताया जा रहा है कि देवेश की मौत की खबर जब रामनगर में उनकी ममेरी बहन स्वाति अग्रवाल (40) पत्नी विशाल अग्रवाल निवासी मोतीमहल को मिली तो वह परेशान हो गईं। उनके सीने में भी दर्द उठा और तबीयत बिगड़ गई। शनिवार रात परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वाति अग्रवाल के पति खाद्य तेल के कारोबारी हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा मनन बड़ा है और बेटी मान्या छोटी है। वैष्णो देवी से कारोबारी का शव रामनगर लाया गया। रविवार देर शाम श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शहर के व्यापारियों के साथ ही तमाम लोग शामिल हुए।

Ad Ad