टनकपुर मंडल अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षकों ने की रायशुमारी

टनकपुर/चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत शनिवार को भाजपा के पर्यवेक्षकों का दल टनकपुर पहुंचा और मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। पर्यवेक्षक दल में पिथौरागढ़ जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकेश भड़ और प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा आर्या शामिल रहीं।



पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हुई पर्यवेक्षकों की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए 11 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। दावेदारों में भाजपा के वर्तमान नगर महामंत्री शशांक गोयल, मदन राम, मंडल मंत्री लोकेश मौनी, पूर्व मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, भुवन कलौनी, भीम रजवार, मोहित गड़कोटी, राम सिंह धौनी, मनोज आर्य, वर्तमान मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर और मन्नू गहतोड़ी शामिल रहे। पर्यवेक्षक वीरेंद्र वल्दिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और मंडल अध्यक्ष का चयन भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही किया जाएगा। हम आज कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने आए हैं, ताकि पार्टी के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति का चयन किया जा सके।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहिताश अग्रवाल, टनकपुर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व प्रदेश मंत्री किरन देवी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अमजद हुसैन, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव पांडेय, जिला मंत्री मान बहादुर पाल, सोशल मीडिया प्रभारी रिजवान हुसैन, विद्या जुकरिया, अनीता यादव, कमर गुड्डन, अब्दुल माजिद, समीर अहमद और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
