चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : धामीसौन नदी के भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों को सुरक्षा का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के खुनाड़ी, बिलौटासौन और ग्राम पंचायत डिंगडई में धामीसौन नदी से हो रहे लगातार भू-कटाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी और जिला खान अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भू-कटाव से प्रभावित कृषि भूमि का जायजा लिया और स्थानीय किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

Ad Ad

डीएम मनीष कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-कटाव की रोकथाम के लिए तकनीकी परीक्षण कर प्रभावी एवं स्थायी समाधान का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू किए जा सकें।

बताया गया कि खुनाड़ी, बिलौटासौन निवासी दुर्गा नंदन खर्कवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2021 की आपदा के बाद धामीसौन नदी से लगातार हो रहे भू-कटाव के कारण खेतों को बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई रघुवर दत्त भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला खान अधिकारी राहुल रावत, संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) तथा स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।