क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा : आपत्तिजनक फोटो बना कर वायरल करने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। क्षेत्र की एक महिला ने दो लोगों पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

शनिवार को बनबसा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों बिचवा निवासी प्रिंसी ने उसे इंस्टाग्राम में कोमल राजपूत नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जिसके बाद दोनों ने आपस में वीडियो कॉल में बात करनी शुरू की। आरोप लगाया कि प्रिंसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर एडिट करके उसकी गलत वीडियो और फोटो बना दी। आरोप है कि प्रिंसी और उसका साथी वीडियो को सोशल मीडिया में नहीं डालने के बदले उसके साथ बात करने के लिए धमकाने लगे। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि प्रिंसी और अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad Ad

Ad Ad