टनकपुरनवीनतम

टनकपुर में पांच पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। आबकारी विभाग ने एक व्यक्ति को पांच पेटी अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बोरागोठ में छापेमारी की। जहां से टीम ने दीपक कुमार उर्फ केकड़ा (टोनी) पुत्र जगदीश राम को पांच पेटी देशी शराब (240 पव्वे) के साथ गिरफ्तार किया। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रतिमन कन्याल, उप आबकारी निरीक्षक जेपी सिंह, सिपाही वीरेंद्र प्रसाद, गार्गी राघव शामिल रहीं।