उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतमहादसा

देहरादून : सड़क हादसे में वन बीट अधिकारी की चली गई जिंदगी

ख़बर शेयर करें -

राहगीरों को बचाने के प्रयास में गई वन बीट अधिकारी की ज़िंदगी, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर सहसपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज में वन बीट अधिकारी की सड़क हादसे में ज़िंदगी चली गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Ad

जानकारी के अनुसार मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी निवासी अजय कुमार राजधानी देहरादून के विकासनगर सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज में वन बीट अधिकारी के पद पर तैनात थे। बीते शनिवार को अजय कुमार भूमि संरक्षण वनप्रभाग की तिमली रेंज में गश्त के लिए निकले थे। तभी इस दौरान सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मावाला के पास पैदल राहगीर उनकी बाइक के सामने आ गए।
इस दौरान राहगीरों को बचाने के प्रयास में उन्होंने बाइक संभालने की कोशिश की लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें अजय कुमार को गंभीर चोटें आई जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताते चलें अजय कुमार परिवार के इकलौते बेटे थे जिनकी 3 बेटियां हैं। अजय की मौत के बाद से 3 बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन गया है। वहीं इस हादसे में पत्नी ने अपने जीवनसाथी को खो दिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad