टनकपुर

टनकपुर # सड़क के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन, कहां सड़क नहीं तो वोट नहीं

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। वार्ड नंबर 02 मस्जिद एरिया के समीप स्थानीय लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त पालिका कर्मी खलील अहमद के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे अपनी मांग जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के समक्ष लंबे समय से उठा रहे हैं, लेकिन सड़क नहीं बन पा रही है। चेतावनी दी कि अगर अब सड़क नहीं बनी तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क पर पड़ने वाले शारदा नदी किनारे से कूड़े को हटाने की भी मांग उठाई। नागरिकों ने क्षेत्र में विद्युत पोल लगा कर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, लावारिश जानवरों को उनके क्षेत्र में न दफनाए जाने की भी मांग की। मालूम हो कि शारदा नदी किनारे लगे कूड़े के ढेर की वजह से सुबह शाम बैराज रोड पर सैर को जाने वाले लोगों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद अनवर, विजय, साहिना, जूही, राहत, हिसरत, मरयम, नफीसा, शीला आदि शामिल रहे।

Ad Ad