क्राइमनवीनतमपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए नानी के घर में लगाई सेंध,मामी-नानी के गहने और रुपये चुराए, खरीदी सेकेंड हैंड कार, अब दोनों गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नजदीकी क्षेत्र बीसाबजेड़ गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने अपनी ही मामी के सोने के गहने चुरा लिए। अपने प्रेमी के साथ मिलकर गहने बेच दिए और एक सेकेंड हैंड कार खरीद ली। दोनों जिले से भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया।

जाजरदेवल थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया है कि जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर बीसाबजेड़ निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहू की अलमारी से सोने के आभूषण मंगलसूत्र, झुमके, नथ और मांग टीका चोरी हो गए हैं। महिला को शक था कि चोरी उनकी ही नातिनी ने की है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि युवती को सातशिलिंग से गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक और युवक खटीमा श्रीपुर बिछुवा निवासी अमित बोरा जो इस वारदात में शामिल था। उसे भी गिरफ्तार किया गया। घर पर ही चोरी के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवती का खटीमा श्रीपुर बिछुवा निवासी अमित बोरा से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Ad Ad

युवती ने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलकर ही चोरी की पूरी साजिश रची। कुछ दिन पहले ही अमित यहां पहुंचा। मूल रूप से झूलाघाट की रहने वाली युवती पहले भी अपनी नानी को धोखा दे चुकी थी। पुलिस ने बताया कि पूर्व में युवती ने अपनी नानी के बैंक खाते से अपने प्रेमी को धनराशि भेजी थी। इस कारण ही उन्हें गहने चोरी होने पर शक अंजली पर हुआ। युवती की स्कूली शिक्षा उसकी नानी के घर पर रहकर हुई थी। आरोपियों ने चोरी किए गहने बेच दिए। गहनों को बेचकर जो रुपये मिले उससे एक सेकेंड हैंड अल्टो कार खरीद ली थीै पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को भी बरामद कर लिया हैै

थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। नातिन द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर नानी के गहने चोरी करने की घटना से सभी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यह मामला शर्मसार करने वाला और भरोसा तोड़ने वाला है।