बनबसा में पुलिस ने स्मैक की भारी खेप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

बनबसा/चम्पावत। नगर निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने एक तस्कर को 13.97 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी अजय गणपति ने आगामी नगर निकाय चुनाव 2025 को सकुशल समपन्न कराये जाने को लेकर पुलिस को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी चैकिंग व संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं तथा अवैध शराब / समैक की गहन चैकिंग के दौरान दिनांक 14.01.2025 को समय 15:45 बजे NHPC के पास आम के बग़ीचा बनबसा से सूरज कश्यप पुत्र स्व. राम अवतार कश्यप निवासी वॉर्ड नंबर 7 अग्रसेन धर्मशाला के पीछे बनबसा जिला चम्पावत उम्र- 31 वर्ष के कब्जे से 13.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। इस सम्बन्ध में थाना बनबसा में धारा-8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, उ0नि0 दिलबर सिह भण्डारी, हे0का0 धीरेन्द्र सिह बिष्ट, का0 जगदीश कन्याल शामिल रहे।