नवीनतमनैनीतालहादसा

ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की गई जिंदगी, क्षत-विक्षत मिला शव

ख़बर शेयर करें -

रोजाना की तरह बलवीर सिंह बीते बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पीरुमदारा में रिटायर्ड सैन्यकर्मी की ट्रेन से कटकर ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Ad Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर के पीरुमदारा निवासी 49 वर्षीय बलवीर सिंह रावत भारतीय सेना के रिटायर्ड जवान थे। रोजाना की तरह बलवीर सिंह बीते बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम रेलवे ट्रैक के पास पहुंची जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किस वजह से हुआ है। बलवीर सिंह की मौत के बाद से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरी क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है।