चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

रन फॉर यूनिटी : चम्पावत में पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगा कर दिया राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भाईचारे का संदेश, वीडियो देखें

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं भाईचारे का संदेश दिया। सोमवार को पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जनपद चम्पावत में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सीओ चम्पावत विपिन चन्द्र पंत के नेतृत्व में व सीओ ऑपरेशन विवेक सिंह कुटियाल की मौजूदगी में पुलिस लाईन चम्पावत, पुलिस कार्यालय, कोतवाली चम्पावत, यातायात पुलिस के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत से गोरलचौड़ मैदान तक दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियो द्वारा दौड़ के माध्यम से सभी लोगों को आपस में एकता, अखण्डता एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। रैली में निरीक्षक एलआईयू सुन्दर सिंह गनघरिया, कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय समेत तमाम पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया।