क्राइमजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत जिले में शर्मनाक वारदात: पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, फिर जबरदस्ती गर्भपात कराया, आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत जिले के बाराकोट क्षेत्र से सनसनीखेज व शर्मनाक खबर सामने आ रही है। क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पहले गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में डरा धमका कर जबरदस्ती उसका गर्भपात कराया। अत्यधिक रक्तस्राव से किशोरी की जान जाने से बाल बाल बची। इसी के साथ मामले का भी खुलासा हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि बाराकोट क्षेत्र की कक्षा 11 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग से गांव के ही रहने वाले युवक ने बहला फुसलाकर लगभग पांच महीने पहले दुष्कर्म किया। जिस कारण किशोरी गर्भवती हो गई। करीब पांच माह बाद परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की बात पता चली। जिसके चलते परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने घटना का विरोध जताया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीड़ित किशोरी के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बहन को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। 7 अक्टूबर की रात को आरोपी युवक की बहन व एक अन्य के द्वारा उसकी बहन को डरा धमका कर चोरी छिपे जबरदस्ती गर्भपात कराने वाली दवा खिला दी। जिस कारण उसका गर्भपात हो गया, लेकिन अत्यधिक रक्त स्राव के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। जिस कारण सोमवार को आनन-फानन में किशोरी को लोहाघाट अस्पताल लाया गया। जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण किशोरी को चम्पावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिसके बाद किशोरी की जान बच पाई।

Ad Ad

वहीं मंगलवार को किशोरी के भाई ने लोहाघाट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 313 / 376 / 506 व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मामले की जांच के बाद जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस किशोरी के 164 के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि मामले की जांच के बाद अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती।

Ad Ad