जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

टनकपुर # बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पेट्रोल, डीजल व खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में स्टेशन चौराहे पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में सिर्फ महंगाई का विकास हुआ है। इस सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। दैनिक उपयोग में आने वाली चीजों के दामों में दिनों दिन वृद्धि कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जनविरोधी सरकार को नेश्तानाबूत करने के लिए आगे बढ़कर सहयोग करें। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, गोपाल बिष्ट, शंकर पाल, भैरव दत्त जोशी, सुभाष चंद, जगदीश चंद्र बिष्ट, अशोक मुरारी, संजय अग्रवाल, चंदन सिंह बोहरा, देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, सूरज बोहरा, हरीश जोशी, दीपक पांडे, मोहम्मद दानिश, आसिफ खान, रूपेश कुमार, विनोद उप्रेती, नीरज मिश्रा, शिव शंकर गिरी, श्याम कुमार, नवीन पांडे, अमित खन्ना, नंदू सक्सेना, आनंद यादव, मुवश्शिर अली, शाहवेज हुसैन, अजरूद्दीन, फारूख अली, साजिद अली, जावेद अली, शहरोज हुसैन, जावेद हुसैन, आकिल हुसैन, जब्बार हुसैन आदि शामिल रहे।

Ad Ad