उत्तराखण्डक्राइमनवीनतमहरिद्वार

हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली; अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

कनखल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई घटना, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया

हरिद्वार। हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके चालक ने गोली चला दी। गोली एसपी के माथे के पास से निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल एसपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Ad

जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईबी के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक के बीच पिछले कुछ समय से नाराजगी चल रही थी। इसी के चलते शुक्रवार को चालक ने एसपी पर गोली चला दी। गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गोली चलाने के पीछे की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से कई मंत्री, विधायक और सांसद समेत प्रमुख हस्तियां पहुंची थीं। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के बीच आईबी के एसपी पर गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हलचल मच गई है।

Ad