चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : बनलेख बैरियर पर 110 ग्राम चरस के साथ साधु गिरफ्तार, बाइक सीज

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने बनलेख बैरियर पर चेकिंग के दौरान 110 ग्राम चरस के साथ एक साधु को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चरस बरामद होने के बाद तस्करी में प्रयुक्त यामाहा मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ad

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 20 नवंबर 2026 को कोतवाली चम्पावत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनलेख बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान यामाहा मोटरसाइकिल संख्या UK06-8392 को रोककर तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल की डिग्गी से 110 ग्राम चरस बरामद होने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर गिरी उर्फ प्रिन्स दशरथ, निवासी बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर के पास, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

Ad