जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : डीएम ने शारदा घाट, भजनपुरा प्रावि व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बुधवार सायं टनकपुर शारदा घाट, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं भजनपुरा प्राथमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। शारदा घाट पहुंचे डीएम ने सिंचाई विभाग द्वारा घाट निर्माण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सहायक अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि घाट में श्रद्धालु हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ ही स्नान करते समय सुरक्षा के विशेष इंतजाम कराए जाएं। जहां जहां पर नदी की गहराई अधिक है, ऐसे स्थानों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही हो रहे निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने आवश्यक रूप से जल पुलिस बल भी तैनात करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग निर्माण कार्य प्रगति से संबंधित बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी सम्बन्धितों को दिए।

टनकपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के साथ भोजन करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, चेंजिंग रूम बनाए जाने के साथ ही शौचालय में बेहतर सफाई समय-समय पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं किसी प्रकार की समस्या ना हो इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाए। आने वाले वाहनों हेतु शारदा घाट के निकट अस्थाई वाहन पार्किंग बनाकर वहां पेयजल व शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
इसके बाद जिलाधिकारी बनबसा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भजनपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 251 बच्चे अध्ययनरत हैं। बताया कि विद्यार्थियों के लिए जगह कम होने के साथ ही भवन काफी पुराना होने के कारण जीर्ण शीर्ण हो गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी को भवन की मरम्मत तथा उसकी दूसरी मंजिल के निर्माण हेतु कार्यदाई संस्था से शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा टनकपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। जहां छात्राओं ने उनका स्वागत किया गया। डीएम ने छात्राओं से वार्ता कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल की। वार्डन से विद्यालय के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने के साथ ही टेबल टेनिस भी खेला तथा उन्हें उनके सुनहरे भविष्य हेतु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के टिप्स भी दिए। भ्रमण के दौरान उप जिला अधिकारी टनकपुर सुंदर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, सहायक अभियंता सिंचाई आर के यादव, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ad Ad
Ad Ad