टनकपुर

टनकपुर : चार को होगी रेलवे के अतिक्रमण हटाने से प्रभावित लोगों की सुनवाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने से प्रभावित परिवारों की समस्या की सुनवाई के लिए 4 जुलाई को अपराहन 12:00 बजे तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) के सभागार में बैठक आहूत की है। यह जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी पूर्णागिरी (टनकपुर) हिमांशु कफलटिया ने सभी सम्बन्धितों को नियत तिथि, स्थान व समय पर समस्त सूचनाओं सहित बैठक में स्वयं प्रतिभाग करने के साथ ही रेलवे प्रभावित परिवारों की ओर से उनके प्रतिनिधि के रूप में यदि कोई व्यक्ति बैठक में प्रतिभाग करना चाहता है तो वह भी प्रतिभाग कर सकता है। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत टनकपुर को निर्देश दिए कि वह उक्त संबंध में संबंधित प्रभावित परिवारों को भी सूचित करें।

Ad Ad