टनकपुर : नाबालिग भाई-बहन के बीच बने संबध, किशोरी हुई गर्भवती
ADVERTISEMENTS


टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे एक गांव में जुड़वा भाई-बहन के बीच आपसी संबंध बनने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा किशोरी के गर्भवती होने पर हुआ। परिजन मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। कोतवाली के एसएसआइ बीएस बिष्ट ने बताया कि सूखीढांग क्षेत्र के गांव में रहने वाले जुड़वा नाबालिग भाई-बहन के बीच आपसी संबंध होने से नाबालिग के गर्भवती होने का मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल अभी तक तहरीर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन 16 वर्ष के हैं। जिसके बाद से गांव में मामले को लेकर चर्चा की जा रही है। पुलिस मामले में काउंसलिंग करा रही है।

