खेलचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : बोरागोठ गांव के सचिन ने वॉक रेस में जीता स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। गत 28 से 30 सितंबर तक पटना में आयोजित चतुर्थ इंडियन ओपन चैम्पियनशिप 20 किलोमीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में टनकपुर से लगे गांव बोरागोठ के सचिन बोहरा ने स्वर्ण पदक जीता है। सचिन वर्तमान में भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट में पुणे में सेवारत हैं। इससे पूर्व भी सचिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर के अलावा कई पदक हासिल कर चुके हैं। गांव बोरागोठ निवासी हिम्मत सिंह बोहरा के पुत्र सचिन बोहरा को पंकज कुमार, संजय पाठक, पुष्कर बोहरा, भगत बोहरा, नारायण अधिकारी, केदार अधिकारी, प्रताप मेहरा, योगेश धौनी, विपिन पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।

Ad Ad