टनकपुर

टनकपुर : टैक्सी यूनियन के चुनाव कल, 10 ने पेश की है दावेदारी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। कल 14 अगस्त को होने वाले बाबा भैरव मंदिर टैक्सी यूनियन के चुनाव को दस लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। अध्यक्ष पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन बिका है। आज नाम वापसी के बाद कल चुनाव कराए जाएंगे।

संरक्षक मंडल के पदाधिकारी गणेश महर, नारायण सिंह महर और त्रिलोक सिंह बोहरा ने बताया कि बाबा भैरव मंदिर टैक्सी यूनियन के चुनाव के लिए दस लोगों ने ताल ठोकी है। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आनंद सिंह महर, जितेंद्र सिंह महर और रोहित सिंह महर ने दावेदारी पेश की है। जबकि उपाध्यक्ष में मान सिंह महर और कुंदन सिंह महर, सचिव पद के लिए मान सिंह महरा, सुरेश सिंह महर, उपसचिव में पप्पू सिंह महर और गोपाल सिंह महर ने दावेदारी ठोकी है। बताया कि कोषाध्यक्ष पद के लिए फिलहाल एकमात्र कुंदन सिंह महर ने दावेदारी पेश की है। बताया कि आज नामांकन की सीमा और नाम वापसी रखी गई है। जबकि 14 अगस्त को 64 टैक्सी चालक अपने मत का प्रयोग कर एक नई यूनियन का गठन करेंगे।