उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतमहादसा

उत्तराखंड में भीषण हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत की खबर

ख़बर शेयर करें -

गूलर के पास सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 30 यात्री; 20 घायल, SDRF और पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी

ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कई यात्रियों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या आठ बताई जा रही है, जबकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Ad

जानकारी के मुताबिक, बस संख्या UK09PA9779 मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे गूलर के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद मुनिकीरेती थाना पुलिस, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। खाई में उतरकर चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक कई घायलों को बाहर निकाला गया है। वहीं चार शव निकाले जाने की शुरुआती जानकारी सामने आई है।

एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण के अनुसार, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग 20 लोगों के घायल होने की जानकारी है, जबकि छह यात्रियों की मौत की खबर है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती थाना प्रभारी सहित पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घायलों की सामने आई सूची

प्रशासन से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों में शामिल हैं:

  1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22), दुमका, झारखंड।
  2. राहुल कुमार (24), पटना, बिहार।
  3. अभिषेक (28), जसपुर, ऊधमसिंहनगर।
  4. प्रत्यूष (23), खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
  5. अर्जुन सौरन (34), दुमका, झारखंड।
  6. बुधन मुर्मू (50), दुमका, झारखंड।
  7. आयरा (3), गुवाहाटी, असम।
  8. नूर जहां (26), गुवाहाटी, असम।
  9. राजकुमार (32), दुमका, झारखंड।
  10. जतिन (21), शाहदरा, दिल्ली।
  11. पंकज नेगी (31), रुद्रप्रयाग।
  12. संतोष कुमार (38), जहानाबाद, बिहार।
  13. वीरेंद्र सिंह (58), कर्णप्रयाग, चमोली।
Ad