जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : शिक्षक त्रिलोचन जोशी गाजियाबाद में हुए सम्मानित, मिला साहित्य साधक सम्मान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ के शिक्षक और साहित्यकार त्रिलोचन जोशी (टीसी गुरू) को गाजियाबाद में आयोजित 31वें अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन में साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के तहत शिक्षक को अंगवस्त्र, शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह के दौरान उनके साझा संकलन “शब्द चमन” का विमोचन भी किया गया।

भागीरथ सेवा संस्थान और यूएसएम पत्रिका द्वारा गाजियाबाद के भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित 31 वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड से नौ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जनपद चम्पावत से शिक्षक त्रिलोचन जोशी को भारत सरकार के प्रकाशन विभाग के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री डॉक्टर श्याम सिंह शशि, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के प्रोफेसर बाबूराव कुलकर्णी,अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति प्रमोद कुमार, नगरी लिपि परिषद नई दिल्ली के हरि सिंह पाल, संपादक उमाशंकर मिश्र द्वारा सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और 1001 रुपए मूल्य की पुस्तकों के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान त्रिलोचन जोशी के साझा संकलन “शब्द चमन” का लोकार्पण भी किया गया।

शिक्षक की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल, एसएमसी अध्यक्ष मीना गहतोड़ी, अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक समिति के अध्यक्ष गोविंद नरयाल, ग्राम प्रधान पूजा जोशी, समाज सेवी अनिल चौधरी, प्रधानाचार्य बेचन यादव सहित उत्तराखंड बाल कल्याण साहित्य संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप पांडे नंद, साहित्यकार डॉक्टर रूपचंद शास्त्री “मयंक” डॉक्टर राज सक्सेना, राम रतन यादव, पल्लव जोशी, रवि बगोटी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं।शिक्षक त्रिलोचन जोशी गणित अध्यापन के साथ साथ लंबे समय से नशामुक्ति अभियान और साहित्यिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी देते आ रहे हैं।

Ad