टनकपुर: टीजे रोड पर शारदा नदी किनारे युवक का शव मिला
ADVERTISEMENTS


टनकपुर। टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) रोड पर खेत गांव के समीप काली नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की मदद से शव का रेस्क्यू किया गया है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसे उप जिला अस्पताल टनकपुर की मोर्चरी पर रखा गया है। कोतवाल चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 25 साल के आसपास की लग रही है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन टीम में लाल सिंह, नवीन पोखरिया, प्रवेश नगरकोटी, प्रकाश सिंह, नीरज परगाई, सागर, अंशुल पांडे, पंकज भट्ट सहित आदि मौजूद रहे।


