टनकपुर : लावारिस सांड ने टुक-टुक चालक पर किया हमला, घायल को उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती

टनकपुर। लावारिस सांड ने एक टुक-टुक चालक पर हमला कर उसे सींग से उछाल कर पटक दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

मंगलवार को अस्पताल में घायल नगर के वार्ड छह निवासी टुक-टुक चालक ओम प्रकाश शर्मा (60) ने बताया कि वह सुबह करीब 9:25 बजे अपने टुक-टुक में लगाए लॉक को खोल कर रोड में जाने की तैयारी में था। वह लॉक खोलने के लिए झुका था कि पीछे से अचानक सांड ने सींग से उसे उछाल कर पटक दिया। शोर मचाकर सांड को भगाया। अस्पताल में डाॅ. मो. उमर ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। बताया कि कमर में गंभीर चोट आई है।
