जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर: स्टोन क्रशर में हुए हादसे में युवक की हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक ​पीलीभीत का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यूपी के जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा व हाल निवासी वार्ड तीन टनकपुर निवासी पिंटू पुत्र सूबेदार उम्र 25 साल क्रशर में कार्य करता था। क्रशर में कार्य के दौरान वह टुल्लू पंप में अचानक आए करंट की वजह से फिसल गया और सिर पर चोट लगने की वजह से वह घायल हो गया। घटना की सूचना अन्य श्रमिकों द्वारा स्टोन क्रशर के मालिक अनुज अग्रवाल को दी गई। इसके बाद अनुज अग्रवाल अन्य कार्मिकों के साथ घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाए। जहां डाक्टरों आफताब आलम द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Ad Ad
Ad Ad