नवीनतमनैनीतालहादसा

भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; कार चालक फरार

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी/नैनीताल। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र के बैलपड़ाव में शुक्रवार रात कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9:31 बजे डायल 112 पर बैलपड़ाव में आईआरबी से कुछ पहले कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डियर डोना रिजॉर्ट से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे एक कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल थे और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Ad


मृतकों की पहचान कोटाबाग के गिनतीगांव निवासी गौरव बजवाल पुत्र पुष्कर बजवाल और दर्शन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

Ad