नवीनतम

रुद्रपुर में फ्लाईओवर से कूदने पहुंची युवती, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, समझाइश के बाद बचाई गई जान

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। शहर में एक युवती ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांधी कॉलोनी निवासी एक युवती काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर पर पहुंच गई और वहां से कूदने की कोशिश करने लगी। उसके हाथ में एक तख्ती भी थी, जिससे स्पष्ट था कि वह अपनी शिकायत को सार्वजनिक रूप से सामने लाना चाहती थी। वहीं मामले में सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया का कहना है कि युवती की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और मामले की जांच की जाएगी। वहीं युवती के इस कदम से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

युवती का आरोप है कि उसके ही मोहल्ले में रहने वाला एक युवक, जो एक बैंक में कार्यरत है, पिछले सात वर्षों से उसके साथ प्रेम संबंध में था। आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, युवती का कहना है कि युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बनाए, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गई। पीड़िता के मुताबिक, सात अप्रैल की रात युवक उसके घर आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो वह टालमटोल करने लगा और कथित रूप से उसे धमकी दी कि ज्यादा दबाव बनाने पर वह उसकी जान ले सकता है। इस घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी से नाराज होकर वह फ्लाईओवर पर पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया।

Ad Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसएसआई अनिल जोशी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बावजूद जब युवती नहीं मानी, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया और जबरन वाहन में बैठाकर कोतवाली ले गई। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया का कहना है कि युवती की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और मामले की जांच की जाएगी। उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है। फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad Ad