उधमसिंह नगरहादसा

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चीनी मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। दोनों बाइकों में तीन सवारों में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीसरा सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रविवार की सायं चीनी मिल के पास सरकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में दो बाइक आमने-सामने टकरा गयी। सरकड़ा चौकी इंचार्ज विक्रम धामी ने बताया है कि पीलीभीत से सितारगंज की ओर आ रही बाइक में सुखदेव सिंह (28) पुत्र राममनोरथ निवासी बघनेरा, अमरिया जिला पीलीभीत सवार थे। जबकि नवाबगंज बरेली की ओर जा रही बाइक में भगवान दास ( 30) पुत्र राम पाल निवासी ग्राम कुल्हड़िया, नवाबगंज और रिंकू (18) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी प्रेमपुरी, नवाबगंज, बरेली सवार थे। बाइकों की टक्कर में सुखदेव सिंह व भगवानदास ने मौके पर दम तोड़ दिया। सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। जबकि रिंकू को गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। सुखदेव के भाई सत्यदेव ने बताया कि सुखदेव कम्बाइन चलाता है। वह शक्तिफार्म क्षेत्र में कम्बाइन चलाने आया था। सुखदेव का एक पुत्र व एक पुत्री है। सूचना मिलते ही सूखदेव की परिवाजन अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है जबकि भगवान दास के परिजनों को पुलिस ने सूचना भेजी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है।