उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड # हरीश रावत की विधायक बेटी ने दिया धरना, वजह जानें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को परेशान किए जाने को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत श्यामपुर थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। अनुपमा गांधी की प्रतिमा और समर्थकों के साथ धरने पर बैठीं। अनुपमा श्यामपुर थाना इंचार्ज को हटाए जाने की मांग कर रही हैं। अनुपमा रावत अपने समर्थकों को परेशान करने का आरोप लगा रही हैं। पुलिस पर नाबालिग को भी परेशान करने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि एसओ और पुलिस पूर्व मंत्री और भाजपा के इशारे पर कार्य कर रही है। अनुपमा रावत ने मांग पूरी होने तक धरना देने की बात कही है। पुलिस अनुपमा को मनाने का प्रयास कर रही है।
विधायक अनुपमा रावत का आरोप है कि पुलिस बीजेपी के इशारे पर कार्य कर रही है। खासकर लालढांग क्षेत्र के लोगों को सुबह 5 बजे से उठाकर रात 3 बजे तक परेशान किया जा रहा है। यहां तक कि स्कूली बच्चों को भी परेशान किया जा रहा है। उनका भविष्य खराब करने की कोशिश की जा रही है। अनुपमा का कहना है जनता ने मेंडेट उनके पक्ष में दिया है तो इसका मतलब जनता को तो परेशान नही किया जाना चाहिए। अनुपमा ने तत्काल थानाध्यक्ष को हटाया जाने की मांग की और कहा कि थानाध्यक्ष पूर्व मंत्री और बीजेपी के इशारे पर कार्य कर रहे हैं जबकि पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाने का होता है। पुलिस बार-बार उनसे बात करने के लिए कह रही है। टेबल टॉक करने की बात कर रही है, लेकिन अगर जनता परेशान है तो क्या मैं ऐसे में टेबल टॉक करूंगी। पुलिस यह सारा काम उनको भटकाने के लिए कर रही है और यह सारा काम भाजपा के इशारे पर पुलिस द्वारा किया जा रहा है इसलिए जब तक एसओ को हटाया नहीं जाएगा उनका धरना जारी रहेगा।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड