उत्तराखण्डहादसा

गदेरे के तेज बहाव में बही महिला, एक किमी दूर बरामद हुआ शव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश की वजह से नदी नाले व गदेरे उफान पर हैं। जिनकी चपेट में आकर लोग अपनी जान गवां रहे हैं। रविवार को उफनाए हुए गदेरे में एक महिला बह गई। पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। टिहरी जनपद के थाना क्षेत्र घनसाली स्थित जाख नैलचामी में एक महिला गदेरे के तेज बहाव में बह गई। बताया जा रहा है कि ग्राम सभा जाख निवासी लीला देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी रविंद्र लाल अपने गांव की ही एक अन्य महिला निकिता पत्नी राजीव के साथ नैलचामी गदेरे को पार करने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण लीला देवी नैलचामी गदेरे में बहकर लापता हो गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम के ईएसआई गब्बर सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि काफी खोजबीन कर बचाव का कार्य किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में एसडीआरएफए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 1 किलोमीटर दूरी पर लीला देवी का शव बरामद हो पाया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेज दिया गया है।

Ad Ad