टनकपुर में प्रथम चरण के वैक्सिनेशन के कार्य का हुआ समापन, एसडीएम ने भी लगाया टीका
ADVERTISEMENTS



टनकपुर। यहां ट्रामा सेंटर में फ्रंट लाइन कोरोना वर्कर्स मेडिकल, पुलिस, राजस्व समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रथम चरण के वैक्सिनेशन के कार्य का गुरुवार को समापन हो गया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने टीका लगवाने के साथ ही वैक्सिनेशन के कार्य का समापन किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भी अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका अवश्यक लगवाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस वैक्सीन को लगाना बहुत अनिवार्य है। जिससे कोरोना वायरस को जल्द से जल्द समाप्त किया जा सकता है।

