तीरथ की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
ADVERTISEMENTS


टनकपुर। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर मंत्री मंडल के विस्तार पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित करते हुए खुशी का इजहार किया। नगर अध्यक्ष पूरन मेहरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने, मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने और मंत्रीमंडल के विस्तार पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मिष्ठान भी वितरित किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों चर्चा की गई। इस अवसर पर हरीश हैसियत, हरीश राजा, विद्या जुकरिया, नारायण सिंह महर, दिनेश प्रजापति, विजेंद्र अग्रवाल, सूरज गुप्ता समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

