चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

खेतीखान में 41 वर्षीय दीपक का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

खेतीखान के मारा गांव के निवासी थे दीपक महरा, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

चम्पावत/खेतीखान। चम्पावत जिले की लोहाघाट विधानसभा के खेतीखान क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। खेतीखान के बाज गांव के मारा गांव निवासी दीपक महरा (41) पुत्र त्रिलोक सिंह महरा का बुधवार को अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Ad Ad

भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देव ने बताया है कि बुधवार दोपहर दीपक महरा को उनके आवास पर अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि दीपक महरा बेहद मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बबलू देव ने बताया कि दीपक अपने वृद्ध माता-पिता के इकलौते सहारा थे। उनके परिवार में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दीपक महरा के निधन पर सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देव, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, सतीश पांडे, जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा, दिगराज सिंह महरा, पप्पू बोहरा, बची सिंह बोहरा, हेम महरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। दीपक महरा के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।