चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर: फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, गौशाला में लगी भीषण आग पर पाया काबू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। जनपद के बोरागोठ क्षेत्र में एक गौशाला में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टनकपुर फायर स्टेशन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ी जनहानि और नुकसान होने से बच गया।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (7 मई) को टनकपुर फायर स्टेशन को बोरागोठ स्थित एक गौशाला में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण और फायर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम तत्काल मिनी हाई प्रेशर पंप के साथ घटनास्थल पर पहुंची। गौशाला में रखे भूसे और लकड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। फायर यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। रेस्क्यू टीम में एलएफएम संतोष जोशी, राजेन्द्र नाथ, चालक धर्मेंद्र लाल समेत फायरमैन दलवीर सिंह, मोहित सिंह, विक्रम गिरी और उमेश सिंह शामिल रहे।

Ad Ad
Ad Ad