चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम के 109 दिवसीय सरकारी मेले के समापन पूर्व समीक्षा बैठक संपन्न, विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में 27 फरवरी से 15 जून तक संचालित 109 दिवसीय सरकारी मेले के समापन व्यवस्थाओं को लेकर तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं—पेयजल, विद्युत, सफाई, स्वास्थ्य, टैक्सी संचालन, पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय और जल पुलिस की ड्यूटी—को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मेले में सराहनीय कार्य करने वाले विभागों, विशेषकर वन विभाग और विद्युत विभाग, को उनके बेहतरीन सहयोग के लिए बधाई दी गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही, इस लंबी अवधि के दौरान सामने आई कमियों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि आगामी वर्षों में आयोजित होने वाले मेलों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित व त्रुटिहीन बनाया जा सके। बैठक में टैक्सी संचालन के दौरान आ रही समस्याओं और कमियों को प्रमुखता से उठाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, एसडीएम ने पुलिस प्रशासन और टैक्सी यूनियन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर यातायात और परिवहन व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

Ad Ad

इसके अलावा, मेला संचालन के दौरान व्यापारिक व्यवस्थाओं और भारत-नेपाल सीमा पर मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन पांडेय, अपर मेला अधिकारी अनिल जोशी, एसडीओ सिंचाई मनोज तिवारी, एसडीओ वन विभाग शालिनी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन, एसडीओ विद्युत मयंक भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गिरीश वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर, एई मनोज कुमार, परिवहन अधिकारी प्रमोद चौधरी और जेई पीडब्ल्यूडी सागर राजपूत सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad