चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतममौसम

बाराकोट के बिसराड़ी आली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बादल फटने जैसा मंजर, मलवे में 4 वाहन दबे

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। गुरुवार को चम्पावत जिले में दोपहर बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है। लधियाघाटी, खेतीखान क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिल रही है। बाराकोट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान होने की जानकारी मिल रही है। विकास खंड बाराकोट के बिसराड़ी आली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बादल फटने जैसा मंजर देखने को मिला।


सड़क में खड़े चार वाहनों पर मलबा आ गया। कुछ लोग इसे बादल फटने की घटना भी बता रहे थे। एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग बता रहे हैं कि पिछले 45 सालों में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान निर्मल गोस्वामी द्वारा फोन करके भारी बारिश से हुए नुकसान और सड़क बंद होने की सूचना दी थी। जिस पर जेसीबी मशीन को तत्काल भेजकर सड़क खोलने का कार्य गतिमान है। बादल फटने जैसी सूचना नहीं है।

Ad Ad
Ad Ad