चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : ट्रेन संटिंग के दौरान युवक हुआ हादसे का शिकार, एक पांव कटा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शुक्रवार की देर रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग सवा 11 बजे ट्रेन संटिंग के दौरान उसकी चपेट में आने से एक युवक का पैर कट गया। दूसरा पैर बुरी तरह से कुचल गया।

शुक्रवार की रात करीब सवा 11 बजे रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 200 मीटर रेलवे स्टेशन की ओर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ग्राम गोहनिया थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत निवासी मनोज कुमार पुत्र हर प्रसाद ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में युवक के दाहिने पैर का पंजा कट गया। वहीं बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। युवक को आपातकालीन वाहन 108 से उपजिला अस्पताल टनकपुर ले जाया गया। जहां डॉ. आफ़ताब अंसारी और उनकी टीम ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. आफ़ताब अंसारी ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Ad Ad

Ad Ad